भारतीय घरों में अनाज को लंबे समय तक स्टोर करने की परंपरा है, लेकिन जब डिब्बा खोलते ही उसमें कीड़े (घुन) दिखें, तो मन दुखी हो जाता है। कई लोग इसे फेंक देते हैं, तो कुछ धोकर इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। लेकिन आटा, चावल, दाल और मटर जैसे अनाज को धोना संभव नहीं होता। ऐसे में क्या करें? घबराने की जरूरत नहीं! कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अनाज को सुरक्षित रख सकते हैं। हींग, नीम की पत्तियां, तेज पत्ता और लाल मिर्च जैसे प्राकृतिक उपायों की मदद से आप अनाज को घुन से बचा सकते हैं।
