Get App

Agriculture tips: सिर्फ 45 दिन की खेती और हजारों की कमाई, जानिए पूरा तरीका

Agriculture tips: कम समय में मुनाफा कमाने के लिए धनिया की खेती किसानों के लिए शानदार विकल्प है। मात्र ₹200 की लागत में यह फसल 45–60 दिन में तैयार हो जाती है। सही देखभाल और हाइब्रिड बीजों से पैदावार बढ़ती है। एक मांडा में ₹25,000 तक की कमाई संभव है, जिससे कम निवेश में ज्यादा मुनाफा मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 12:51 PM
Agriculture tips: सिर्फ 45 दिन की खेती और हजारों की कमाई, जानिए पूरा तरीका
Agriculture tips: एक मांडा में धनिया की खेती करने के लिए 1 किलो हाइब्रिड बीज लगता है।

कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने के लिए किसानों के लिए धनिया की खेती अब बेहतरीन विकल्प बन गई है। इसकी खासियत यह है कि मात्र ₹200 की लागत में इसे उगाया जा सकता है और यह फसल 45–60 दिन में तैयार हो जाती है। इसलिए जिन किसानों के पास समय या ज्यादा निवेश नहीं है, उनके लिए यह फसल बेहद लाभकारी साबित होती है। किसानों के अनुभव बताते हैं कि हाइब्रिड बीजों और सीमित सिंचाई के साथ धनिया की पैदावार और भी बढ़ जाती है। सही देखभाल, समय पर पानी और हल्की मात्रा में खाद देने से पौधे मजबूत बनते हैं और उत्पादन अधिक होता है।

एक मांडा में धनिया की खेती करके ₹25,000 तक की कमाई संभव है। वर्तमान में बाजार में धनिया की कीमत 50–60 रुपए प्रति किलो है, जिससे कम निवेश में भी अच्छा मुनाफा सुनिश्चित किया जा सकता है। यही कारण है कि कम समय में पैसा कमाने के लिए यह फसल किसानों के लिए सबसे आकर्षक और फायदेमंद विकल्प बन गई है।

खेती की शुरुआत: मिट्टी और बीज

किसान सुभाष मौर्य बताते हैं कि सबसे पहले मिट्टी को भुरभुरी करना जरूरी है। इसके बाद इसमें धनिया के बीज खाद के साथ डालकर पूरे खेत में पाटा किया जाता है। इसके बाद हल्का पानी दिया जाता है ताकि बीज अच्छे से अंकुरित हो सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें