भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां ज्यादातर आबादी की आजीविका खेती-किसानी पर निर्भर करती है। हालांकि कई लोग अब खेती नहीं करना चाहते, लेकिन उनके पास सीमित विकल्प होने के कारण ये ही मुख्य रोजगार बनकर रह जाता है। पहले के मुकाबले आज मशीनी युग में खेती काफी आसान हो गई है। नए यंत्र और आधुनिक उपकरण किसानों का समय बचाते हैं, मेहनत कम लगती है और उत्पादन में भी बढ़ोतरी होती है। युवा अब नौकरी या कृषि शिक्षा के अनुभव के बाद आधुनिक तरीकों से खेती में उतर रहे हैं। बिहार में भी पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तरह नई तकनीकों के जरिए खेती शुरू हो गई है।
