पलामू जिले के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि पलामू में स्ट्रॉबेरी की खेती तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे कारण है कि स्ट्रॉबेरी अच्छी फसल देती है, बाजार में मांग ज्यादा है और यह खेती छोटे किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है। घर पर भी स्ट्रॉबेरी उगाना मुश्किल नहीं है। यदि आप उपयुक्त मिट्टी का चुनाव करें, पौधों को पर्याप्त धूप दें और सही मात्रा में पानी प्रदान करें, तो आसानी से स्ट्रॉबेरी उगाई जा सकती है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हैं।
