Get App

भिंडी की उन्नत किस्म से बढ़ाएं मुनाफा, जानें सब्सिडी और उत्पादन का पूरा प्लान

सर्दियों में अगर किसान सही फसल चुनें, तो आमदनी कई गुना बढ़ सकती है। इस समय भिंडी की खेती किसानों के लिए खासतौर पर लाभकारी है। ठंड में पैदावार बेहतर होती है और बाजार में दाम भी अच्छे मिलते हैं। हाइब्रिड बीज और नियमित तुड़ाई से मुनाफा और लगातार आमदनी सुनिश्चित होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 11:05 AM
भिंडी की उन्नत किस्म से बढ़ाएं मुनाफा, जानें सब्सिडी और उत्पादन का पूरा प्लान
Okra Farming: प्रति हेक्टेयर भिंडी की खेती में लगभग 70 हजार रुपये की लागत आती है

सर्दियों का मौसम किसानों के लिए अवसर और चुनौतियों दोनों लेकर आता है। अगर किसान थोड़ी समझदारी और सही योजना के साथ फसल का चुनाव करें, तो उनकी आमदनी कई गुना बढ़ सकती है। इसीलिए कृषि और उद्यानिकी विभाग लगातार किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर उन्नत तकनीक और नकदी फसल अपनाने की सलाह दे रहा है। इस समय भिंडी की खेती किसानों के लिए खासतौर पर लाभकारी साबित हो रही है। ठंड के मौसम में भिंडी की पैदावार बेहतर होती है और बाजार में इसके दाम भी अच्छे मिलते हैं। हाइब्रिड बीज का इस्तेमाल करने से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार होता है, जिससे किसान को ज्यादा मुनाफा मिलता है।

साथ ही नियमित तुड़ाई और सही बुवाई समय का पालन करने से फसल का नुकसान कम होता है और निरंतर आमदनी सुनिश्चित होती है। यही वजह है कि सर्दियों में भिंडी की खेती अब किसानों के लिए एक फायदेमंद विकल्प बन गई है।

ठंड में खेती से मिलेगा अच्छा उत्पादन

उद्यानिकी विभाग के प्रक्षेत्र सलाहकार विमल कुमार साहू लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि ठंड के मौसम में भिंडी की खेती करने से पैदावार अच्छी होती है और बाजार में दाम भी बढ़िया मिलते हैं। मांग ज्यादा होने की वजह से किसान अपनी फसल आसानी से बेच सकते हैं और नियमित तुड़ाई से लगातार आमदनी बनी रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें