मुरादाबाद के किसान आजकल सरसों की खेती से अच्छा मुनाफा कमाने के लिए नए तरीके अपनाने लगे हैं। इसी क्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदी रत्ता ने किसानों को कुछ विशेष टिप्स दिए, जो उनकी पैदावार और तेल की मात्रा दोनों बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरसों के पौधों पर सही समय पर पोषक तत्व देना बहुत जरूरी है। खासकर बुवाई के लगभग 60 दिन बाद, जब पौधे बड़े हो जाते हैं और उन पर कली आने लगती है, तब वेटरनेट सल्फर का स्प्रे करना चाहिए। इस समय स्प्रे करने से फूल जल्दी बनते हैं, दाने अच्छे से फुलते हैं और तेल की मात्रा बढ़ती है।
