बघेलखंड में अब खेतों की रौनक एक बार फिर लौटने वाली है। खरीफ फसलों की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है और किसान नई उम्मीदों के साथ रबी सीजन की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार किसानों की निगाहें ऐसी फसलों पर हैं जो मेहनत कम और मुनाफा ज्यादा दें। खेतों में जल्द ही ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट और बीज बोने की चहल-पहल शुरू हो जाएगी। मौसम बदल रहा है, मिट्टी तैयार हो रही है और किसान नए सीजन की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं। गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों के साथ अब किसान आधुनिक तकनीक और नई किस्मों को अपनाने की सोच रहे हैं
