अक्सर बड़े फाइव स्टार रेस्टोरेंट्स के सलाद में दिखने वाली गहरे बैंगनी रंग की पत्तागोभी न सिर्फ देखने में आकर्षक होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसकी लोकप्रियता इसी बात से समझी जा सकती है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जैसे बॉलीवुड सितारे भी इसे अपने सलाद में पसंद करते हैं। बाजार में इसकी मांग काफी ज्यादा है और एक पत्तागोभी की कीमत ₹100 से ₹150 तक पहुंच जाती है। अब यह विदेशी सब्जी झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजभवन में भी सफलतापूर्वक उगाई जा रही है, जो लोगों के बीच खास आकर्षण बन गई है।
