अगर आप लंबे समय तक मुनाफा देने वाले किसी स्थायी कृषि मॉडल की तलाश में हैं, तो रबड़ की खेती आपके लिए एक स्मार्ट विकल्प हो सकती है। ये खेती न सिर्फ परंपरागत फसलों से अलग है, बल्कि इसमें एक बार निवेश करने के बाद सालों तक लगातार कमाई की संभावना रहती है। खास बात ये है कि रबड़ की मांग देश और विदेशों में लगातार बनी रहती है, जिससे इसके दाम स्थिर रहते हैं और जोखिम कम होता है। भारत के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में इसकी खेती बड़े स्तर पर की जाती है, जहां जलवायु और मिट्टी इसके लिए अनुकूल होती है।
