Get App

Agriculture Tips: गन्ना काटते वक्त जरा सी लापरवाही, मुनाफे पर पड़ेगी मार, जानें कैसे बचें

Agriculture Tips: उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के विशेषज्ञों के अनुसार, गन्ने की कटाई में छोटी गलती भी भारी नुकसान पहुंचा सकती है। डॉ. संजीव कुमार पाठक बताते हैं कि सतह के बिल्कुल बराबर गन्ना काटने से प्रति हेक्टेयर 10 क्विंटल तक अतिरिक्त उत्पादन मिल सकता है। ऊपरी हिस्से की कटाई फसल और अगले पेड़ी के फुटाव को प्रभावित करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2025 पर 12:42 PM
Agriculture Tips: गन्ना काटते वक्त जरा सी लापरवाही, मुनाफे पर पड़ेगी मार, जानें कैसे बचें
Agriculture Tips: किसानों को सलाह दी जाती है कि गन्ने की कटाई में कभी भी लापरवाही न करें।

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के विशेषज्ञों का मानना है कि गन्ने की कटाई में छोटी-सी लापरवाही भी किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। डॉ. संजीव कुमार पाठक के अनुसार, यदि किसान गन्ने को वैज्ञानिक और सही तरीके से सतह के बिल्कुल बराबर काटें, तो प्रति हेक्टेयर 10 क्विंटल तक अतिरिक्त उत्पादन हासिल किया जा सकता है। कई किसान ऊपरी हिस्से से गन्ना काट देते हैं, जबकि गन्ने का सबसे मीठा और मूल्यवान भाग निचले हिस्से में होता है। इसके अलावा, ऊंची कटाई अगली फसल की पेड़ी के फुटाव को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे भविष्य में उत्पादन कम हो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सतह के बराबर कटाई ही फसल की अधिकतम पैदावार और बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करती है। इसलिए किसानों के लिए ये बेहद जरूरी है कि कटाई के समय सावधानी बरतें और वैज्ञानिक विधि का पालन करें। इस छोटे बदलाव से लाभ और उपज दोनों में वृद्धि संभव है।

ऊंचाई से कटाई न करें

गन्ने का सबसे मीठा और मूल्यवान हिस्सा निचले हिस्से में होता है। अगर किसान कटाई को जमीन से ऊपर करते हैं, तो ये हिस्सा खेत में रह जाता है और किसानों के साथ-साथ चीनी मिलों को भी नुकसान होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें