कृषि की दुनिया में अब एक नई खोज हुई है, जिससे किसान एक ही बार में दो सब्जियां उगा सकते हैं। भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र, वाराणसी ने ऐसा पौधा बनाया है, जो आलू और टमाटर दोनों देता है। इसे नाम दिया गया है पोमेटो (Potato + Tomato)। इस पौधे की खासियत ये है कि इसके जड़ों से आलू और ऊपर के हिस्से से टमाटर उगता है। डॉ. अनंत बहादुर सिंह और उनकी टीम ने इसे तैयार करने के लिए आलू के पौधे पर टमाटर के पौधे को जोड़ा। किसान इसे अपने खेत, गमले या घर के पिछे में लगा सकते हैं और एक साथ दोनों सब्जियों की पैदावार पा सकते हैं।
बिहार की मिट्टी और जलवायु में भी पोमेटो अच्छा बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जनवरी 2026 तक इसे पूरी पैदावार देने के लिए तैयार माना जाएगा। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और समय की भी बचत होगी।
डॉ. आशुतोष के मुताबिक, इस पौधे से किसान खेत, गमले या घर के पीछे खाली जगह में लगाकर दोनों सब्जियों की पैदावार ले सकते हैं। एक पौधे से लगभग चार किलो टमाटर और डेढ़ किलो आलू की उपज संभव है। वैज्ञानिक इस पर भी शोध कर रहे हैं कि फलन की प्रक्रिया कितनी बार दोहराई जा सकती है और दोनों सब्जियों के फलन में कितना अंतर होना चाहिए।
ये पोमेटो पौधा विशेष रूप से इस तरह ग्राफ्ट किया गया है कि इसकी जड़ों से आलू और तनों से टमाटर एक साथ उगें। पौधों का फैलाव एक समय के बाद रुक जाएगा, लेकिन फलन जारी रहेगा। अब वैज्ञानिक इसे बड़े पैमाने पर किसानों के लिए उपलब्ध कराने की योजना बना रहे हैं। प्रगतिशील किसान इन पौधों के विकास में सहयोग कर रहे हैं और वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार अनुभव भी साझा कर रहे हैं।