01 April 2025 Panchang: आज है चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 April 2025 Panchang: आज 1 अप्रैल दिन मंगलवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। यह मंगलवार को सुबह 09.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर प्रीति योग और भरणी नक्षत्र के योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Apr 01, 2025 पर 5:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
01 April 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 1 अप्रैल 2025 को चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि मंगलवार सुबह 09.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.02 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.17बजे से शाम 04.50 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

1 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त


चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि – 01 अप्रैल 2025 को सुबह 09.25 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी।

प्रीति योग – 01 अप्रैल 2025 को सुबह 09.49 बजे तक प्रीति योग लग जाएगा।

भरणी नक्षत्र – 1 अप्रैल 2025 को दोपहर 11.07 बजे तक

1 अप्रैल 2025 व्रत-त्योहार – नवरात्रि का तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 03.17 बजे से शाम 04.50 बजे तक

मुंबई- दोपहर 03.48 बजे से शाम 05.20 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 03.34 बजे से शाम 05.08 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 03.17 बजे से शाम 04.50 बजे तक

भोपाल- दोपहर 03.30 बजे से शाम 05.03 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 02.46 बजे से शाम 04.19 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 03.49 बजे से शाम 05.22 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 03.17 बजे से शाम 04.48 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.10 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.38 बजे

Navratri 2025: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगा ज्ञान और संयम, ऐसे करें पूजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।