Gold Rate Today in India: निचले स्तर पर खरीदारी से सोने की चमक में रिकवरी हुई और आज लगातार तीसरे दिन यह मजबूत हुआ है। इन तीन दिनों में 10 ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड ₹2730 और 22 कैरट वाला ₹2510 महंगा हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है। हालांकि अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती के बीच लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज यह नीचे आई है और एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
चार दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी चार दिनों की स्थिरता के बाद आज फिसल गई। आज की गिरावट के साथ एक किलो चांदी 10 दिनों में ₹20100 टूट चुकी है। इसमें से ₹100 तो आज नीचे आई है और फिलहाल दिल्ली में एक किलो चांदी ₹1,74,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।
आगे किन तीन बातों पर रहेगी नजर
गोल्ड अभी महंगा होगा या रिकवर होगा, यह तय करने के लिए तीन दिन काफी अहम हैं, जब अमेरिका से बड़े ऐलान होने हैं। एक तो 25 नवंबर को अमेरिकी महंगाई के आंकड़े आएंगे, दूसरा 4 दिसंबर को अमेरिकी रोजगार के आंकड़े और तीसरा सबसे अहम 9 दिसंबर है, जब ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व अपना फैसला सुनाएगा और साथ ही आगे के रुझान का संकेत देगा।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।