3 Important Dates for Gold: नोट करें ये तीन तारीख, तय करेगी गोल्ड महंगा होगा या और सस्ता

3 Important Dates for Gold: गोल्ड अपने रिकॉर्ड हाई से 31% से भी अधिक नीचे आ चुका है। अब गोल्ड किस तरफ बढ़ेगा, इसके लिए तीन दिन काफी अहम होने वाले हैं, जब बड़े ऐलान होने हैं। जानिए क्या ऐलान होने हैं, चेक करके सेट करें रिमाइंडर

अपडेटेड Nov 24, 2026 पर 3:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
3 Important Dates for Gold: गोल्ड की चाल के लिए 25 नवंबर, 4 दिसंबर और 9 दिसंबर काफी अहम होने वाला है।

3 Important Dates for Gold: सेफ हैवन एसेट कहा जाने वाला गोल्ड अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुका है। 99.9% की शुद्धता वाला यानी 24 कैरट का गोल्ड इस साल जनवरी में प्रति 10 ग्राम ₹1.83 लाख के रिकॉर्ड हाई पर था लेकिन अब दिल्ली में यह घटकर ₹1.25 लाख के आस-पास मिल रहा है यानी कि 11 महीने में यह 31% से अधिक सस्ता हो चुका है। अब आगे गोल्ड और सस्ता होगा या अब इसमें रिकवरी होगी, इसके लिए बाजार की नजर अब तीन बड़े ऐलान पर है। ये तीनों ऐलान 25 नवंबर, 4 दिसंबर और 9 दिसंबर को अमेरिका में होने हैं।

3 Important Dates for Gold: डिटेल्स

25 नवंबर: अमेरिकी महंगाई के आंकड़े

अमेरिका में पिछले महीने महंगाई कैसी रही, इसका आंकड़ा बुधवार, 25 नवंबर को भारतीय समय के हिसाब से शाम 7 बजे जारी होगा। अक्टूबर के PCE (पर्सनल कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर) इनफ्लेशन रिपोर्ट से निवेशकों को अमेरिका में कीमतों के वास्तविक दबाव के बारे में स्पष्ट संकेत मिलेंगे। महंगाई बढ़ने पर फेड सख्त रुख अपना सकता है, जिससे सोने पर दबाव बढ़ सकता है। इसे अमेरिका में BEA (ब्यूरो ऑफ इकनॉमिक एनालिसिस) जारी करती है।


4 दिसंबर: अमेरिकी रोजगार के आंकड़े

शुक्रवार, 4 दिसंबर को अमेरिका में पिछले महीने रोजगार की स्थिति को लेकर रिपोर्ट आएगी। इससे पता चलेगा कि अमेरिकी लेबर मार्केट कितना मजबूत बना हुआ है। जॉब की मजबूत ग्रोथ डॉलर को मजबूती दे सकती है, जबकि कमजोर आंकड़े सोने की मांग बढ़ा सकते हैं।

9 दिसंबर: फेडरल रिजर्व का फैसला

मार्केट को तीसरा और अहम इंतजार है अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ऐलान का। निवेशकों की नजर सिर्फ इस बात पर नहीं रहेगी कि ब्याज दरों में कितना बदलाव हुआ बल्कि इस बात पर भी रहेगी कि आगे ब्याज दरों के मूवमेंट्स को लेकर फेडरल रिजर्व का क्या अनुमान है।

अभी गोल्ड पर क्यों है दबाव

सोना अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुका है और इसकी मुख्य वजह तो अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध है। इस युद्ध ने वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल मचा दी, जिससे कच्चा तेल उबल पड़ा और इस उबाल में सोने की चमक फीकी हो गई। साथ ही अमेरिकी डॉलर की मजबूती, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल और ब्याज दरों में कटौती की फीकी उम्मीदों ने भी इस पर दबाव डाला है।

देश में अप्रैल-अक्टूबर में सोने का आयात 40% घटा, पूरे FY27 में 35-40 अरब डॉलर के इंपोर्ट की उम्मीद

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।