देश में सोने की कीमत में गिरावट का सिलसिला थम गया है। 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती के मौके पर सोने में तेजी दिख रही है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 126720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में कीमत 126570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 10 कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोना चढ़ा। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,500 रुपये मजबूत हुई। शादियों के मौसम में मांग बढ़ने की उम्मीद और वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते ऐसा हुआ।
इस साल जनवरी के आखिर में दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मंगलवार को हाजिर सोने में तेजी है। कीमत 3,645.29 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 126720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 116160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 116010 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 126570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 116010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 126570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 116010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरे कीमती मेटल चांदी में गिरावट बरकरार है। 24 नवंबर की सुबह चांदी 174900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,000 रुपये चढ़ी। चांदी ने इस साल 29 जनवरी को 4.04 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड हाई क्रिएट किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 43.55 डॉलर प्रति औंस है।