आज 1 अप्रैल 2025 को चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि मंगलवार सुबह 09.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.02 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.17बजे से शाम 04.50 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
