02 April 2025 Panchang: आज है चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

02 April 2025 Panchang: आज 2 अप्रैल दिन बुधवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। यह बुधवार रात 11.50 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर आयुष्मान योग और कृत्तिका नक्षत्र के योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Apr 02, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
02 April 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 2 अप्रैल 2025 को चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि रात 11.50 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.24 बजे से दोपहर 01.57 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

2 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त


चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि – 02 अप्रैल 2025 को रात 11.50 बजे तक पंचमी तिथि रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी।

आयुष्मान योग – 02 अप्रैल 2025 को रात 02.50 बजे तक आयुष्मान योग लग जाएगा।

कृत्तिका नक्षत्र – 2 अप्रैल 2025 को दोपहर 02.50 बजे तक

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.10 बजे से दोपहर 01.44 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.43 बजे से दोपहर 02.15 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 02.01 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 12.10 बजे से दोपहर 01.44 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12.24 बजे से दोपहर 01.57 बजे तक

कोलकाता – सुबह 11.41 बजे से दोपहर 01.13 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.43 बजे से दोपहर 02.16 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 12.13 बजे से दोपहर 01.45 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.10 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.38 बजे

Chaitra Navratri 2025: करियर में आ रही रुकावटें होंगी दूर, नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।