Credit Cards

Chaitra Navratri 2025: करियर में आ रही रुकावटें होंगी दूर, नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में सफलता, शांति और समृद्धि पाने के लिए विशेष मंत्रों का जाप करें। उज्जैन के आचार्य बताते हैं कि सही मंत्रों का उच्चारण जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। चाहे करियर में बाधा हो, मानसिक अशांति हो या आर्थिक समस्या, नवरात्रि के दौरान मंत्र जाप से समाधान पाया जा सकता है

अपडेटेड Apr 01, 2025 पर 3:45 PM
Story continues below Advertisement
Navratri 2025: मानसिक शांति के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व हर साल शक्ति और समृद्धि की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। ये समय मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना का होता है, जो हमें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और समृद्धि प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं। नवरात्रि का ये पर्व न केवल आध्यात्मिक उन्नति का समय होता है, बल्कि ये हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करता है। अगर किसी कारणवश पूजा का समय नहीं मिल पा रहा हो, तो भी हम अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं। ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि, सच्चे मन से किए गए मंत्र जाप से हम जीवन में बड़े बदलाव देख सकते हैं, खासकर करियर में।

नवरात्रि में सही मंत्र का जाप करने से बाधाओं का निवारण होता है और सफलता की नई राहें खुलती हैं। तो, इस नवरात्रि का सही उपयोग करें और अपनी जिंदगी में नए जोश के साथ सफलता की ओर कदम बढ़ाएं।

 करियर में सफलता के लिए खास मंत्र: अगर आपने कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं पाई है, तो नवरात्रि में “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का जाप करें। ये मंत्र जीवन की बाधाओं को दूर करता है और करियर में नई दिशा देता है।


कला और रचनात्मकता में वृद्धि के लिए मंत्र: कला या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” मंत्र का जाप करें। ये मंत्र रचनात्मकता को बेहतर बनाता है।

मानसिक शांति और चिंताओं से मुक्ति: अगर आप मानसिक शांति की कमी महसूस करते हैं और लगातार चिंताओं में घिरे रहते हैं, तो गायत्री मंत्र “ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं…” का जाप करें। ये मंत्र न केवल मन को शांत करता है बल्कि बुद्धि को भी सशक्त बनाता है।

नकारात्मकता से मुक्ति: जो लोग नकारात्मक विचारों से परेशान हैं, उन्हें “ॐ दुं दुर्गायै नमः” का जाप करना चाहिए। यह मंत्र आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा को जागृत करता है।

आर्थिक समृद्धि के लिए विशेष मंत्र: आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे लोगों के लिए “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र वरदान साबित हो सकता है। ये मंत्र मां लक्ष्मी की कृपा से धन और समृद्धि को आकर्षित करता है।

नवरात्रि में हर दिन नई ऊर्जा का अनुभव करें: नवरात्रि का हर दिन एक नई ऊर्जा का संचार करता है। सही मंत्र का चयन और उसे सच्चे श्रद्धा से जाप करने से न केवल करियर बल्कि जीवन की हर दिशा में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Chaitra Navratri 2025: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र और भोग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।