आज 2 अप्रैल 2025 को चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि रात 11.50 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.24 बजे से दोपहर 01.57 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
