आज 28 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि शाम 07.56 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शुक्ल योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.02 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.54 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।