आज 6 अप्रैल 2025 को चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि शाम 07.24 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सुकर्माण योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.58 बजे से दोपहर 12.48 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 05.04 बजे से शाम 06.38 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
6 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त
चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि – 06 अप्रैल 2025 को शाम 7.24 बजे तक नवमी तिथि रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी।
सुकर्माण योग – 06 अप्रैल 2025 को शाम 06.55 बजे तक सुकर्माण योग रहेगा।
पुष्य नक्षत्र – 6 अप्रैल 2025 को पूरा दिन पूरी रात पार कर सुबह 06.25 बजे तक
06 अप्रैल व्रत त्योहार – चैत्र नवरात्र का नौवां दिन (राम नवमी) है।
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक
दिल्ली- शाम 04.51 बजे से शाम 06.25 बजे तक
मुंबई- शाम 05.20 बजे से शाम 06.53 बजे तक
चंडीगढ़- शाम 05.10 बजे से शाम 06.44 बजे तक
लखनऊ – शाम 04.51 बजे से शाम 06.25 बजे तक
भोपाल- शाम 05.04 बजे से शाम 06.37 बजे तक
कोलकाता – शाम 04.20 बजे से शाम 05.53 बजे तक
अहमदाबाद- शाम 05.23 बजे से शाम 06.56 बजे तक
चेन्नई- शाम 04.48 बजे से शाम 06.21 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 06.41 बजे