Get App

06 April 2025 Panchang: आज है चैत्र शुक्ल पक्ष की राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

06 April 2025 Panchang: आज 6 अप्रैल दिन रविवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। यह रविवार शाम 07.24 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर सुकर्माण योग और पुष्य नक्षत्र के योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2025 पर 5:01 AM
06 April 2025 Panchang: आज है चैत्र शुक्ल पक्ष की राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
06 April 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 6 अप्रैल 2025 को चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि शाम 07.24 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सुकर्माण योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.58 बजे से दोपहर 12.48 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 05.04 बजे से शाम 06.38 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

6 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त

चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि – 06 अप्रैल 2025 को शाम 7.24 बजे तक नवमी तिथि रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें