फ्री का चक्कर पड़ सकता है महंगा, इन कामों को करने से रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी, वास्तु दोष से बचने के लिए इन चीजों से बनाएं दूरी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ वस्तुएं फ्री में लेना भारी पड़ सकता है, जिससे घर में नकारात्मकता का वास हो जाता है। इसके अलावा लेन देन आपके संबंधों और शनिदेव पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। तो चलिए जानते हैं किन-किन चीजों को मुफ्त में लेने से बचना चाहिए।

अपडेटेड Jul 03, 2026 पर 12:53 PM
वास्तु शास्त्र में जीवन को सही ढंग से चलाने के लिए कुछ खास नियमों के बारे में बताया गया है, जिसे नजर अंदाज करना हर किसी के लिए भारी पड़ता है।

घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए हम हर मुमकिन कोशिश करते हैं। सुख-समृद्धि आए इसके लिए अधिकतर लोग कई तरह की पूजा-पाठ नियम अपनाते हैं। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी घर का माहौल तनाव और परेशानियों से भरा रहता है। इसके पीछे वास्तु दोष एक बड़ा कारण हो सकता है, जिन्हें दूर करना बेहद जरूरी है।

वास्तु शास्त्र में जीवन को सही ढंग से चलाने के लिए कुछ खास नियमों के बारे में बताया गया है, जिसे नजर अंदाज करना हर किसी के लिए भारी पड़ता है। परिवार के सदस्यों पर वास्तु दोष नकारात्मक असर डालता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में खास चीजों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है।

कौन-सी चीज हमें दूसरे से नहीं लेनी चाहिए और कौन-सी लेना चाहिए, इस के लिए ज्योतिष शास्त्र से जुड़े नियमों का जनना बेहद जरूरी है। कई बार लोग जाने-अनजाने में ऐसी चीजें दूसरे से ले लेते हैं, जिसका वास्तु शास्त्र के नजरिए से अशुभ असर पड़ता है।


रुमाल

वास्तु शास्त्र के मुताबिक रुमाल को न तो किसी को तोहफे में देना चाहिए और न ही इसे गिफ्ट के तौर पर लेना चाहिए। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में एक-दूसरे के रुमाल को यूज करने से भी बचने की करने की सलाह दी गई है। ऐसा करने से प्रभावित व्यक्तियों के संबंध खराब होते हैं। उन लोगों के बीच विवाद होने लगता है, जिससे एक समय के बाद उनके रिश्तों में कटास आ जाती है।

नमक

वास्तु शास्त्र में नमक को मांगना या देना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि, इसका संबंध सीधे शनिदेव से जुड़ा होता है। इसी वजह से इसे किसी भी व्यक्ति से मुफ्त में नमक न लेना चाहीए और न ही देना चाहिए। अगर आपको मजबूरी में किसी से नमक लेना पड़ा है, तो बदले में उसे कुछ जरूर दें। शास्त्र के मुताबिक इसका लेनदेन उधार के तौर पर करने से घर में गरीबी और दरिद्रता आती है। वहीं ऐसा माना जाता है कि, फ्री में नमक लेने से नकारात्मक ऊर्जा घर पर हावी होती है।

लोहा-तेल

वास्तु शास्त्र के मुताबिक लोहा और तेल का सीधा संबध शनि देव से होता है। इसी वजह से इन्हें भी उधार में लेना या देना अशुभ माना गया है। इस तरह की गलती करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जीवन में परेशानी बढ़ सकती हैं। शनिवार के दिन लोहा और तेल को खरीदने से भी बचना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।