Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में लगेगा अंगारक योग, तीन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Angarak Yog 2026: नए साल में कुंभ राशि में एक ऐसा योग बनने जा रहा है, जिसके प्रभाव से कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ज्योतिष विषेषज्ञ इन राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल और छाया ग्रह राहु की युति से अंगारक योग बन रहा है। जानें इसके बारे में

अपडेटेड Dec 13, 2025 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
यह मंगल और राहु या कभी-कभी केतु के प्रभाव से बनता है।

Angarak Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का जितना महत्व है, उतना ही महत्व उसकी स्थिति और युति का भी है। ग्रहों की युति ये कई बार दुर्लभ संयोग बनते हैं, तो जातकों के लिए बहुत शुभकारी होती हैं। वहीं, कई बार ग्रहों की स्थिति ऐसी बन जाती है, जिससे कई राशियों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक योग है अंगारक योग। यह योग नए साल 2026 में कुंभ राशि में बनेगा। अंगारक योग को ज्योतिष शास्त्र में बहुत अशुभ योग माना जाता है। यह मंगल और राहु या कभी-कभी केतु के प्रभाव से बनता है। अंगारक योग के बनने से कई राशियों के जीवन में लगभग 1 महीने तक उथल-पुथल, आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव और धनहानि देखने को मिल सकती है। आइए जानें इन 3 राशियों के बारे में

इन तीन राशियों की बढ़ेगी मुश्किल

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए यह समय जल्दबाजी और नियंत्रण रखने का रहेगा। थोड़ी-सी बात पर गुस्सा बढ़ सकता है, जि ससे रिश्तों में तनाव का खतरा रहेगा। करियर में भी जल्दबाजी में फैसला लेना नुकसान कर सकता है। वाहन चलाते समय दुर्घटना हो सकती है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहेंगे, इसलिए निवेश सोच-समझकर करना जरूरी होगा।

कन्या राशि : कन्या राशि के जीवन में यह योग मानसिक दबाव ला सकता है। घर-परिवार के किसी पुराने मुद्दे का दोबारा उभरना संभव है। काम का बढ़ता बोझ मन को तनाव में ला सकता है, जिससे चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट और रक्तचाप से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस अवधि में शांत रहकर रिश्तों और काम के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा।

मकर राशि : मकर राशि वालों को ऑफिस पॉलिटिक्स और निजी जीवन दोनों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी सहकर्मी से गलतफहमी या विरोध की स्थिति बन सकती है। पार्टनरशिप में भी तनाव बढ़ने की संभावना है। जोखिम लेने की प्रवृत्ति आर्थिक नुकसान दे सकती है। परिवार के साथ नोक-झोंक बढ़ सकती है इसलिए अपनी वाणी पर बहुत ज्यादा संयम रखना होगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें


Makar Rashi Panchgrahi Yog: नए साल में मकर राशि में होगा ग्रहों का जमावड़ा, पांच ग्रह आएंगे एक साथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।