Makar Rashi Panchgrahi Yog: नए साल में मकर राशि में होगा ग्रहों का जमावड़ा, पांच ग्रह आएंगे एक साथ

Makar Rashi Panchgrahi Yog: नए साल में मकर राशि में ग्रहों की ग्रैंड पार्टी होने जा रही है। लगभग 100 साल बाद इस राशि में पांच ग्रह एक साथ आएंगे। ग्रहों का ये दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानें कौन से हैं ये ग्रह और किन राशियों की चमकेगी किस्मत

अपडेटेड Dec 12, 2025 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
इस राशि में लगभग 100 साल के बाद पांच ग्रह एक साथ आएंगे।

Makar Rashi Panchgrahi Yog: नया साल ग्रहों के कई दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण संयोग मकर राशि में होगा। इस राशि में लगभग 100 साल के बाद पांच ग्रह एक साथ आएंगे। ज्योतिष शास्त्र में मकर राशि में ग्रहों के इस संयोग बहुत दुर्लभ माना जा रहा है। पांच ग्रहों, सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा का महासंयोग पंचग्रही योग बनाएगा। यह योग जनवरी 2026 के दौरान, विशेषकर 13 से 20 जनवरी के बीच बनेगा, जो 5 राशियों के लिए शुभ परिणाम देने वाला होगा। यह पंचग्रही योग इन पांच राशियों को वर्ष 2026 की शुरुआत में ही शुभ परिणाम देगा।

ये 5 राशियां पाएंगी विशेष लाभ

मकर राशि में बनने वाला यह पंचग्रही योग मुख्य रूप से पांच राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। इन जातकों के लिए धन लाभ, करियर में तरक्की और जीवन में स्थिरता के द्वार खुलेंगे :

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों का भाग्य चमकेगा। इस अवधि में आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और आय के नए स्रोत बनेंगे। विदेश से जुड़े कार्यों या उच्च शिक्षा के माध्यम से विशेष लाभ हो सकता है, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों को पेशेवर जीवन में बड़ी सफलता मिलेगी। यह समय पदोन्नति, वेतन वृद्धि और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ाने वाला होगा। आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों को मानसिक शांति और स्थिरता मिलेगी। आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल होंगे। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और आपके नए विचारों से आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे पारिवारिक स्थिरता आएगी।


धनु राशि : धनु राशि के लिए यह योग आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। निवेश किए गए धन से फायदा होगा और नौकरी या व्यापार में अचानक नए अवसर मिल सकते हैं। आपका आत्मविश्वास अपने चरम पर होगा, जिससे आप हर कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। करियर में नई शुरुआत के योग हैं, और मानसिक बोझ कम होगा। आपके पुराने संघर्षों का अंत होगा और आप एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे।

Shukra Gochar 2025: शुक्र करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, 20 दिसंबर से बृहस्पति की राशि धनु में गोचर से बदलेंगे 6 राशियों का भाग्य

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।