Shukra Gochar 2025: शुक्र करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, 20 दिसंबर से बृहस्पति की राशि धनु में गोचर से बदलेंगे 6 राशियों का भाग्य

Shukra Gochar 2025: धन, यश और वैभव के दाता शुक्र ग्रह जल्द ही राशि परिवर्तन करने जा रहा है। दिसंबर के आखिरी दिनों में होने वाला यह गोचर देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में होगा। इस गोचर से छह राशियों को खूब लाभ होगा। आइए जानें इस गोचर के बारे में सब कुछ

अपडेटेड Dec 11, 2025 पर 8:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्र का गोचर धनु राशि में 20 दिसंबर, 2025 को होगा।

Shukra Gochar 2025: देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में बहुत जल्द शुक्र ग्रह की एंट्री होने वाली है। वैभव, ऐश्वर्य और प्रेम के दाता शुक्र का यह राशि परिवर्तन 20 दिसंबर को होगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिर्वतन कितना महत्वपूर्ण माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं। इसका महत्व तब और भी बढ़ जाता है, जब ये शुक्र जैसे अहम ग्रह का हो। शुक्र ग्रह की कुंडली में अच्छी स्थिति और अच्छे ग्रहों का साथ जातक को सुख-सुविधा और सौंदर्य संपन्न बनाती है। इसलिए इस ग्रह के गोचर पर ज्योतिषविदों की नजर रहती है। आइए जाने शुक्र के गोचर का क्या समय रहेगा और इससे कौन सी राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे?

कब होगा शुक्र का गोचर ?

शुक्र का गोचर धनु राशि में 20 दिसंबर, 2025 को होगा। शुक्र ग्रह 20 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि : मेष राशि वालों के नवम भाव में शुक्र का गोचर भाग्य को चमकाएगा। विदेश यात्रा, तीर्थ यात्रा या उच्च शिक्षा के रुके काम पूरे होंगे। पिता या गुरु से विशेष धन लाभ मिलेगा। विवाह या प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कुल मिलाकर भाग्योदय, सौभाग्य और आध्यात्मिक सुख का समय है।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के आठवें भाव में शुक्र गोचर कर रहे हैं। रुका हुआ पैसा या विरासत अचानक मिल सकती है। इंश्योरेंस या लॉटरी से लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। वक्री प्रभाव से शुरुआत में रहस्यों का बोझ महसूस हो सकता है, लेकिन अचानक धन और सुख का समय है।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के छठे भाव में शुक्र गोचर कर शत्रु, रोग और कर्ज से मुक्ति दिलाएंगे। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा, कोर्ट-कचहरी में जीत होगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कुल मिलाकर स्वास्थ्य सुधार, शत्रु विजय और धन लाभ का समय है।


तुला राशि : तुला राशि वालों के तीसरे भाव में शुक्र गोचर पराक्रम बढ़ा देंगे। छोटी यात्राएं सफल होंगी, भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। लेखन, मीडिया या कम्युनिकेशन में बड़ी सफलता मिलेगी। नया बिजनेस या प्रोजेक्ट शुरू करने का समय है। वाणी मधुर हो जाएगी। कुल मिलाकर साहस, व्यापार और रिश्तों में लाभ का दौर है।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के दूसरे भाव में शुक्र गोचर धन और परिवार को मजबूत कर रहे हैं। बैंक बैलेंस बढ़ेगा, वाणी प्रभावशाली हो जाएगी। नया वाहन या घर खरीदने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कुल मिलाकर धन संचय और पारिवारिक खुशियों का समय है।

मीन राशि : मीन राशि वालों के दसवें भाव में शुक्र गोचर करियर को चमका देंगे। नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिलेगा। बॉस आपकी तारीफ करेंगे। व्यापार में बड़ा ऑर्डर आएगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कुल मिलाकर करियर की नई ऊंचाई और यश प्राप्ति का समय है।

Shani Asta Uday 2026: नए साल में इस दिन अस्त होंगे शनि, जानें किन राशियों की बढ़ेगी कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।