Shani Asta Uday 2026: नए साल में इस दिन अस्त होंगे शनि, जानें किन राशियों की बढ़ेगी कमाई

Shani Asta Uday 2026: कर्मफलदाता शनि अभी उदय अवस्था में हैं, लेकिन नए साल में ये अस्त हो जाएंगे। इस ग्रह की अस्त स्थिति से तीन राशि वालों की आय में बढ़ोतरी होगी। आइए जानें कब से होंगे शनि देव अस्त और कौन सी राशियां इस स्थिति का पाएंगी फायदा

अपडेटेड Dec 10, 2025 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
शनि देव मार्च के महीने में अस्त होंगे और अप्रैल में फिर उदयवान हो जाएंगे।

Shani Asta Uday 2026: नया साल जीवन में नई उम्मीदों और नई संभावनाएं लेकर आता है। इस नए साल को लेकर लोगों के मन भी कुछ ऐसी ही भावनाएं हैं। इस नए साल में किस ग्रह की चाल कैसी रहेगी और इससे किस राशि पर क्या असर होगा? ये सवाल भी लोगों के मन में हर साल रहता है। ये ऐसी जानकारी है, जिसे जानने के बाद बहुत से लोग ग्रह शांति के उपाय करते हैं, व्रत और पूजा-अनुष्ठान आदि करते हैं। खासतौर से बात अगर कर्मफलदाता शनि की हो तो ये जानकारी और भी अहम हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह माना गया है। ये ग्रह जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देता है।

हाल ही में मीन राशि में मार्गी हुए शनि इस समय उदय स्थिति में हैं। लेकिन नए साल 2026 में शनि अस्त होकर पुन: उदित होंगे। शनि देव मार्च के महीने में अस्त होंगे और अप्रैल में फिर उदय हो जाएंगे। आइए जानें 2026 में शनि कब-कब अस्त और उदय होंगे और किन राशियों को लाभ देंगे।

2026 में शनि की अस्त-उदय स्थिति

नए साल में मार्च में शनि शुक्रवार, 13 मार्च को मीन राशि में अस्त होंगे। इसके बाद शनि 41 दिन तक अस्त रहेंगे और फिर बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को पुन: उदय हो जाएंगे।

ये तीन राशियां रहेंगी लकी

वृषभ राशि : शनि के अस्त और उदय होने की अवधि वृषभ राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस दौरान व्यापार से मोटी कमाई होने की संभावना है। योजनाबद्ध तरीके से निवेश करने वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और घर-परिवार का वातावरण भी शांत और सुखद रहेगा।


मिथुन राशि : अस्त-उदय की यह अवधि मिथुन राशि के जातकों के लिए भी बेहद शुभ मानी जा रही है। नौकरी, व्यापार और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस वक्त किस्मत आपका पूरा साथ देगी। धैर्यवान होकर किए गए आपके अधिकतर निर्णय सही साबित हो सकते हैं। विवाह से जुड़ी योजनाओं के लिए भी यह समय अनुकूल साबित हो सकता है।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए भी यह अवधि महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस अवधि में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और खर्चों में कमी आने की संभावना है। कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। इस दौरान मेहनतकश लोगों को ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे। जीवन में सुधार होगा। दापंत्य जीवन खुशहाल रहेगा। इस समय जमीन-जायदाद से जुड़े निवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shukra Budh Yuti 2026: नए साल में शुक्र और बुध ग्रह का संयोग बनाएगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, तीन राशि वालों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।