Shukra Budh Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही उनके संयोग का भी बहुत महत्व है। ये सभी स्थितियां 12 राशियों पर प्रभाव डालती हैं और देश-दुनिया की घटनाओं में भी बदलाव लाती हैं। कई बार ग्रहों का दुर्लभ संयोग कुछ जातकों के लिए किस्मत बदलने वाला साबित होता है। ऐसा ही एक संयोग इस साल के आखिरी दिनों में बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा, जो तीन राशियों के लिए बेहद शुभकारी होगा। आइए जानें इसके बारे में
बुध और शुक्र का बनेगा दुर्लभ संयोग
ज्योतिष गणना के अनुसार, 29 दिसंबर को बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 17 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे। जबकि 20 दिसंबर से 13 जनवरी तक शुक्र भी इसी राशि में रहने वाले हैं।
बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग
धनु राशि गुरु बृहस्पति की राशि मानी जाती है। यानी गुरु की राशि में बुध-शुक्र की युति लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाएगी। यह युति 29 दिसंबर से 17 जनवरी तक रहेगी।
धनु राशि : लक्ष्मी नारायण राजयोग धनु राशि के जातकों के लिए सुखद समाचार और सकारात्मकता का स्रोत बनेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। व्यवसाय का प्रचार-प्रसार होगा। अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवन में किसी खास शख्स की एंट्री संभव है। खान-पान का विशेष ध्यान रखेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि : बुध-शुक्र की ऊर्जा और लक्ष्मी नारायण राजयोग कुंभ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 2026 की शुरुआत में आपकी आय में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कमाई के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं और निवेश से अच्छे लाभ की संभावना है। देश-विदेश में यात्रा के योग भी बनते दिख रहे हैं। शॉर्टकट तरीकों से धन कमाने के तरीके खोजेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। इस दौरान आप किसी ऐसे शख्स के संपर्क में भी आ सकते हैं जो आपके जीवन को एक नई दिशा देगा।