Budh Asta 2025: बुध ग्रह को संचार, बुद्धि, तर्क, यात्रा और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। इनके अस्त होने का सीधा प्रभाव इन क्षेत्रों से जुड़े जातकों के जीवन पर पड़ता है। उनकी कुंडली में अगर ये ग्रह मजबूत स्थिति में है, तो सब ठीक है और नहीं तो परेशानियां आती हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह वृश्चिक राशि में अस्त हो गए हैं। ये मंगल की राशि है और इससे पहले मंगल भी स्वराशि में अस्त हो चुके हैं। वृश्चिक राशि में मंगल और बुध की युति बहुत शक्तिशाली युति है। चूंकि ये दोनों ग्रह अस्त हैं, इसलिए इनकी अवस्था कमजोर है। इन दोनों ग्रहों के अस्त होने की वजह से 6 राशियों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां और कब उदय होंगे ये ग्रह?
