Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का प्रवेश मंगल की राशि मेष में होने जा रहा है। बुध के इस गोचर को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक तो यह गोचर मंगल की मेष राशि में होगा, और दूसरा यहां पहले से मौजूद ग्रहों के साथ बुध का दुर्लभ संयोग बनेगा, जो कुछ राशि के जातकों के जीवन में लाभ और तरक्की के योग बनाएगा। वर्तमान में बुध ग्रह अपनी नीच राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में रहते हुए वह 27 अप्रैल को अस्त हो चुके हैं और 23 मई तक अस्त रहेंगे। इसी बीच, 30 अप्रैल को उनका मेष राशि में गोचर होगा, जो 4 राशियों के जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां ?
मेष में प्रवेश पर बनेगा बुधादित्य योग
30 अप्रैल को बुध अपनी नीच राशि से निकलकर मंगल की राशि में प्रवेश करेंगे। जहां सूर्य अपनी उच्च राशि में पहले से ही विराजमान है। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष में इस राजयोग को अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इसके प्रभाव से करियर में सफलता, उच्च पद और अपार धन प्रदान करता है।
4 राशियों के जीवन में लाभ और तरक्की के योग
धनु राशि : बुधदेव आपके पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो विद्या और संतान का भाव है। इस गोचर के दौरान आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और आप खुद को काफी उत्साहित महसूस करेंगे। दोस्तों का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। लेकिन पैसों के निवेश या भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी न करें।
कुंभ राशि : बुधदेव आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह क्षेत्र साहस और छोटी यात्रा से संबंधित है। इस दौरान आपकी बातचीत करने का तरीका बहुत प्रभावशाली रहेगा। आपको छोटी दूरी की यात्राएं करने या कुछ नया सीखने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। लेकिन बहुत सीधापन या कड़वाहट से बचें।
मीन राशि : बुधदेव आपके दूसरे भाव यानी धन और वाणी के भाव में गोचर कर रहे हैं। इस समय आपको अपने धन की बचत और अपनी वाणी, दोनों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। आपके कहे हुए शब्द आपके रिश्तों पर गहरा असर डाल सकते हैं, इसलिए बातचीत में धैर्य बनाए रखें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें