Budh Gochar 2026: बुध ग्रह ने किया कर्क राशि में गोचर, 5 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम और बनेंगे अटके काम

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि और वाणि के कारक ग्रह बुध ने चंद्रमा की कर्क राशि में गोचर किया है। इस गोचर से 5 राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे और इनके अटके काम बनने लगेंगे। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां और बुध के बुरे प्रभाव कम करने के लिए क्या उपाय करें

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 8:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बुध ग्रह ने 22 जून की दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर किया है।

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। ये ग्रह जातक की कुंडली में बुद्धि, तर्क, संचार, वाणी, शिक्षा, और व्यापार का कारक माना जाता है। बुध जिसकी कुंडली में मजबूत होता है, वह व्यक्ति बहुत ही समझदार, तार्किक, और उत्कृष्ट संचार कौशल वाला होता है। बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या राशि में यह उच्च का और मीन राशि में नीच का माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध ग्रह ने 22 जून की दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर किया है।

बुध का यह गोचर बुद्धि, संचार और भावनाओं के बीच एक अनूठा संतुलन बनाने वाला है। इस दौरान तार्किक सोच के बजाय दिल और भावनाओं से फैसले लेने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। पारिवारिक रिश्तों में घनिष्ठता आएगी, लेकिन भावुकता में आकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। बुध के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। मगर, 5 राशियों को शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। आइए जानें कौन सी है ये 5 राशियां और बुध का गोचर इन्हें कैसे प्रभावित करेगा

इन 5 राशियों पर होगा गोचर का शुभ प्रभाव

मिथुन राशि : बुध इस राशि के स्वामी हैं। कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति से मिथुन राशि वाले जातकों का बुद्धि और ज्ञान का द्वार खुलेगा, जिससे रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। छात्रों के लिए यह समय बहुत ही प्रभावशाली है। संचार कौशल बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी।

कर्क राशि : कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा हैं और इस राशि में 3 ग्रहों का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए जल संबंधी कार्य, ब्यूटी पार्लर/सैलून आदि का कार्य करने वालों पर धन वर्षा होने जा रहा है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि : कन्या राशि वाले जातकों खासकर गणित के अध्यापक, ज्योतिष, कोचिंग सेंटर, लेखन, अध्यापन, कवित्व, चित्रकला, संगीत, संपादक, वकील, पत्रकार, संवाददाता, न्याय संबंधी कार्य, औषधि, व्यावसायिक विभाग से जुड़े जातकों पर लक्ष्मी जी मेहरबान रहेंगी।


तुला राशि : तुला राशि का स्वामी शुक्र हैं और गुरु बुध का समावेश कर्क राशि में होने से मकान/वाहन का योग बनाने वाला है। साथ ही अविवाहित जातकों के रिश्ते पक्के होने का योग बनने जा रहा है। आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वाणी पर संयम रखें।

मीन राशि : यह गुरु की राशि है। शुक्र, बुध और गुरु का योग होने से कन्या के विवाह आदि के योग बन सकते हैं। बुध के प्रभाव से शत्रु और रूठे हुए मित्रों को एक करने जैसे काम पूरे होंगे। जन्मकुंडली में बुध ग्रह बलवान होगा तो निश्चय ही मीन राशि वाले जातक सुख से युक्त व आनंदमय होने जा रहे है।

बुध ग्रह के शुभ प्रभाव बढ़ाने के लिए ये दान करें

बुध ग्रह को कुंडली में मजबूत करने के लिए कांसे का बर्तन, स्टेशनरी का सामान, हरे वस्त्र, हरी सब्जियां, मूंग, हरे रंग का पत्थर व हरी वस्तुएं आदि का दान बुधवार के दिन करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Mangal Gochar 2026: मंगल ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, अगले 42 दिन इन 3 राशि वालों पर गुजरेंगे भारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।