Mangal Gochar 2026: मंगल ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, अगले 42 दिन इन 3 राशि वालों पर गुजरेंगे भारी

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना जाता है। इस ग्रह ने शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश किया है और अब 42 दिनों तक यहीं रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ये अवधि 3 राशियों के जातकों के लिए मुश्किल हो सकती है

अपडेटेड Jun 23, 2026 पर 8:00 AM
वृषभ राशि में 21 जून को मंगल ने प्रवेश किया है और अगले 42 दिनों तक इसी राशि में गोचर करेंगे।

Mangal Gochar 2026: वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जिन्हें प्रेम, ऐश्वर्य और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। इस राशि में 21 जून को साहस, पराक्रम और ऊर्जा के देवता मंगल ने प्रवेश किया है और अगले 42 दिनों तक इसी राशि में गोचर करेंगे। इससे वृषभ राशि में दो विपरीत ऊर्जाओं का मिलन देखने को मिलेगा। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में मंगल के इस राशि परिवर्तन को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका असर सभी 12 राशियों पर होता है। इनके साथ-साथ देश और दुनिया की घटनाएं भी प्रभावित होती हैं। लेकिन हर गोचर जहां कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, वहीं कुछ राशियों के लिए मुश्किलें भी खड़ी करता है। जैसे मंगल का यह गोचर 3 राशियों के लिए काफी मुश्किल साबित हो सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये 3 राशियां

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। इस गोचर के दौरान मंगल आपके बारहवें भाव में प्रवेश कर चुके हैं। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखेंगे और खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश, उधार या बड़े आर्थिक फैसले फिलहाल सोच-समझकर ही लेना बेहतर रहेगा।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए मंगल दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इस समय मंगल आपके अष्टम भाव में गोचर कर चुके हैं। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है और छोटी-सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। इस दौरान धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी होगा। अपनों का साथ न मिलने के कारण आपको कुछेक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

धनु राशि : धनु राशि के लिए मंगल पंचम और द्वादश भाव के स्वामी माने जाते हैं। इस गोचर में मंगल आपके छठे भाव में प्रवेश कर चुके हैं। संघर्ष के बाद सफलता मिलने के संकेत हैं। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव होने की आशंका भी बनी रहेगी। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। इस दौरान रोग और ऋण को लेकर मन चिंतित रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Rashifal Today: आज के दिन जल्दबाजी में ना लें कोई फैसला, जानें क्या कहता हैं आपका राशिफल


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।