Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। ये ग्रह जातक की कुंडली में बुद्धि, तर्क, संचार, वाणी, शिक्षा, और व्यापार का कारक माना जाता है। बुध जिसकी कुंडली में मजबूत होता है, वह व्यक्ति बहुत ही समझदार, तार्किक, और उत्कृष्ट संचार कौशल वाला होता है। बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या राशि में यह उच्च का और मीन राशि में नीच का माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध ग्रह ने 22 जून की दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर किया है।
