Get App

Budh Gochar Feb 2026: शनि की राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे प्रवेश, इन तीन राशियों की शुरू होगी दिक्कत

Budh Gochar Feb 2026: ग्रहों के राजकुमार को बुद्धि, तर्क और कारोबार-निवेश का कारक माना जाता है। ये ग्रह इस साल फरवरी में शनि देव की राशि कुंभ में गोचर करेगा। इस गोचर का प्रभाव जहां सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, वहीं इस गोचर की वजह से तीन राशियों के जीवन में दिक्कतें शुरू हो सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 8:00 AM
Budh Gochar Feb 2026: शनि की राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे प्रवेश, इन तीन राशियों की शुरू होगी दिक्कत
बुध ग्रह का शनि की राश कुंभ में गोचर 3 फरवरी 2026 को होगा।

Budh Gochar Feb 2026: बुद्धि, संवाद और व्यापार से जुड़े बुध ग्रह जब अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर ही नहीं देश और दुनिया की घटनाओं पर भी पड़ता है। कुछ राशियों को इसके सुखद परिणाम मिलते हैं, तो कुछ राशियों का मुश्किल समय शुरू हो जाता है। इस साल फरवरी 2026 में ग्रहों के राजकुमार बुध का राशि परिवर्तन होने वाला है। इस ज्योतिषीय घटना से तीन राशियों के जीवन में काफी उथल-पुथल मच सकती है। बुध ग्रह का शनि की राश कुंभ में गोचर 3 फरवरी 2026 को होगा। इस गोचर से जो 3 राशियां नकारात्मक रूप से प्रभावित होंगी, वो यहां बताया जा रहा है। साथ ही, जानें इस गोचर के बुरे प्रभाव से बचने का उपाय।

कर्क राशि : बुध का यह गोचर इस राशि के लिए अच्छे संकेत लेकर नहीं आएगा। इसके प्रभाव से जीवन में मानसिक और भावनात्मक स्तर पर असंतुलन महसूस हो सकता है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। इस समय किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचें और अनुभवी लोगों की सलाह लें।

तुला राशि : इस राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन चुनौतियों से भरा होगा। आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है और अटके हुए कार्यों के कारण चिंता बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विरोध या दबाव झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और लापरवाही से बचें।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन चिंता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं और खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी। व्यापार या निवेश से जुड़े फैसलों में विशेष सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि आर्थिक नुकसान की आशंका बन रही है।

बुर असर से बचने के लिए करें ये उपाय

बुध के इस गोचर के अशुभ परिणामों से बचने के लिए इन तीनों राशियों के जातकों को गणेश भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही गणपति महाराज को हरे रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए और रोजाना पशुओं को हरा चारा खिलाने के साथ-साथ हरी रंग की वस्तुओं का दान गरीबों में करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें