Budh Nakshatra Parivartan: देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, 8 जुलाई तक इन 3 राशियों का चमकाएंगे भाग्य

Budh Nakshatra Parivartan: बुध ग्रह आर्द्रा नक्षत्र से निकल कर गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। यह ग्रह बुद्धि, वाणि और व्यापार का कारक माना जाता है। इस ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा। लेकिन इन 3 राशियों के लिए यह सकारात्मक रहेगा

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 8:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बुध ग्रह देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले पुनर्वसु नक्षत्र में 11 जून 2026 को गोचर करेगा।

Budh Nakshatra Parivartan: बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध नक्षत्र करने जा रहे हैं। यह ग्रह देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले पुनर्वसु नक्षत्र में 11 जून 2026 को गोचर करेगा। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इस ग्रह के गोचर का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। लेकिन तीन राशियों के लिए यह बेहद शुभ माना जा रहा है। इस समय आर्द्रा नक्षत्र गोचर कर रहे बुध ग्रह 11 जून को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। यह गुरु का नक्षत्र है, जिसे शुभता और संपन्नता का कारक माना जाता है। इस गोचर से तीन राशियां सबसे ज्यादा लाभांवित होंगी। इनके लिए तरक्की, सफलता और सम्मान के नए रास्ते खुल सकते हैं। कई लोगों को इस समय राजयोग जैसे परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

मिथुन राशि : बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान बेहतर फैसले लेंगे। करियर में मेहनत का फल मिलने का समय है और कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। साथ ही, वैवाहिक जीवन में भी मधुरता देखने को मिल सकती है।

सिंह राशि : सिंह राशि के लिए बुध का गोचर आत्मविश्वास और सफलता लेकर आ सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी। कारोबारियों के लिए अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा अवसर मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए सामाजिक और पेशेवर जीवन में उन्नति हो सकती है। आपकी वाणी में आकर्षण बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। यदि आप राजनीति या किसी सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं, तो आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Guru Pushya Yoga 2026: शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा गुरु का गोचर, 3 राशियों की भरेगी तिजोरी और मिलेगी शोहरत


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।