Budh Vakri 2026: वक्री होकर बुध मचा सकते हैं इन 5 राशियों के जीवन में उथल-पुथल, जानें कब से बदल रही है बुध की चाल

Budh Vakri 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। ये इसी राशि में आज से वक्री होने वाले हैं। बुद्धि, वाणी और तर्कशक्ति के कारक ग्रह बुध की चाल में ये बदलाव 5 राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 8:00 AM
बुध 20 मार्च को कुंभ राशि में ही फिर से मार्गी हो जाएंगे।

Budh Vakri 2026: बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजकुमार और जातक की कुंडली में बुद्धि, तर्क और वाणी का कारक माना जाता है। वर्तमान में ये ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहा है और इसी राशि में ये वक्री होने वाला है। इसके वक्री होने से सभी 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन 5 राशियों के जीवन में गंभीर आर्थिक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इसलिए इन्हें पहले से सतर्क रहने और कुछ उपाय करने की सलाह रहेगी।

आज से वक्री होंगे बुध

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, बुध कुंभ राशि में 26 फरवरी को व्रकी हो जाएगा। शनि की राशि कुंभ में रहते हुए बुध गुरुवार को सुबह 11 बजकर 50 मिनट से वक्री चाल चाल चलना शुरू करेंगे। इसके बाद 20 मार्च को कुंभ राशि में ही फिर से मार्गी हो जाएंगे।

इन 5 राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल

मेष राशि : मेष राशि के 11वें भाव में बुध वक्री होंगे, जो धन, सपनों और सामाजिक संबंधों से जुड़ा भाव है। बुध की उल्टी चाल से इनकी नौकरी और व्यापार में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। कुछ आर्थिक नुकसान की स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। इन्हें बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए।

कर्क राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में वक्री बुध प्रवेश कर रहे हैं। कुंडली का यह भाव जीवन में अचानक होने वाले परिवर्तनों, विरासत से प्राप्त होने वाले वित्तीय लाभ का भाव है। बुध की उल्टी चाल से आपके किस्मत का पूरा सहयोग नहीं मिलेगा। ऐसे जातकों को बुधवार को चलते पानी में मूंग दाल प्रवाहित करनी चाहिए।


कन्या राशि : कन्या राशि वालों के छठे भाव में वक्री बुध प्रवेश करेंगे, जो स्वास्थ्य, ऋण, शत्रु और प्रतिस्पर्धा का प्रतिनिधित्व करता है। वक्री बुध दोस्तों और सहयोगियों से मतभेद करवा सकते हैं। इस दौरान शत्रु अधिक प्रभावी रहेंगे। आपको बुधवार के दिन गाय को हरी घास और पालक खिलाना चाहिए।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के पांचवें भाव को वक्री बुध प्रभावित करेगा, जो शिक्षा, प्रेम जीवन और बच्चों से जुड़ा होता है। ऐसे में आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देना होगा। इस दौरान प्रेम जीवन से जुड़ी परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। इस राशि के जातकों को बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shani Gochar in Meen Rashi: 30 साल बाद इस राशि में साथ आएंगे पिता-पुत्र, सूर्य के गोचर से जगमगाएगा तीन राशियों का भाग्य

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।