Budh Vakri 2026: बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजकुमार और जातक की कुंडली में बुद्धि, तर्क और वाणी का कारक माना जाता है। वर्तमान में ये ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहा है और इसी राशि में ये वक्री होने वाला है। इसके वक्री होने से सभी 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन 5 राशियों के जीवन में गंभीर आर्थिक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इसलिए इन्हें पहले से सतर्क रहने और कुछ उपाय करने की सलाह रहेगी।
