Budha Gochar 2025: बुद्धि और बोली के स्वामी का कन्या राशि में गोचर, इन 4 राशियों के लिए करेंगे मंगल ही मंगल

Budha Gochar 2025: ज्योतिष में बुध ग्रह का विशेष स्थान है। इन्हें बुद्धि, वाणि, तर्क, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है। ये जिसकी कुंडली में उच्च के होते हैं, वो आसमान छूते हैं। इनका गोचर कन्या राशि में हो चुका है। ये राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के मंगलकारी होगा।

अपडेटेड Sep 15, 2025 पर 8:50 PM
बुध ग्रह का आज से कन्या राशि में भ्रमण 4 राशियों के लिए शुभ है।

Budha Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कोई ग्रह जब किसी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। यह प्रभाव जातक की कुंडली में ग्रह की कमजोर या मजबूत स्थिति के आधार पर होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के क्रम में बुद्धि, वाणी, संवाद, तर्क और व्यापार के कारक कहे जाने वाले बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। इनका गोचर 4 राशि वालों के लिए मंगलकारी हो सकता है। इनके लिए धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनने के साथ ही तरक्की के नए मौके भी मिल सकते हैं। आइए जानें कौन सी है ये चार राशियां

मेष : बुध इस राशि के जातकों के तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। यह गोचर इनके छठे भाव में हुआ है। कुंडली में छठा भाव कार्य, स्वास्थ्य, प्रतियोगिता और सेवा का भाव है। इससे विरोधियों पर विजय मिल और कार्यस्थल पर पहचान सकती है। आपकी वाणी और तर्क शक्ति तेज होगी। लेकिन, बुध की दृष्टि बारहवें भाव पर होने से सेहत या आध्यात्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। रोज “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का जप करें और बुधवार को हरी मूंग दान करें।

वृषभ : वृषभ राशि के लिए बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। यह गोचर इनके पांचवें भाव में हुआ है, जो शिक्षा, प्रेम, संतान और रचनात्मकता का भाव है। यह समय छात्रों के लिए उत्तम है। बुध की दृष्टि ग्यारहवें भाव पर है, जिससे धन लाभ के योग बन सकते हैं। ज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में निवेश लंबे समय में लाभकारी रहेगा। इन्हें गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।


मिथुन : इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर घर-परिवार, संपत्ति और मानसिक शांति पर असर डालेगा। इस राशि के लिए बुध प्रथम और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। यह गोचर इनके चतुर्थ भाव में होगा। बुध की दृष्टि दशम भाव पर है, जिससे करियर में प्रगति, सम्मान और नेतृत्व के अवसर मिलेंगे। बुधवार को छोटी कन्याओं को हरे वस्त्र दान करें और मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।

कर्क : कर्क राशि के लिए बुध बारहवें और तीसरे भाव के स्वामी हैं। यह गोचर इनकी कुंडली के तीसरे भाव में होगा। लेखन, अध्यापन और संचार से जुड़े लोगों के लिए यह शुभ समय है। बुध की दृष्टि नवम भाव पर है, जिससे आध्यात्मिकता और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। लेकिन इन्हें अहंकार से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को स्टेशनरी दान करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को होगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, संभल कर रहें ये राशि वाले

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।