Surya Grahan 2025: साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण भी सितंबर के महीने में ही होने जा रहा है। हालांकि, 21 सितंबर को होने वाला ये सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात के समय होगा, इसलिए ये भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में नहीं दिखने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि इसका प्रभाव सभी राशियों पर आएगा।
खास बात ये है कि इसी दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है, यानी ये पितरों की विदाई का दिन है। इसके अलावा 15 दिनों के अंतराल पर लगने वाला ये दूसरा सूर्य ग्रहण है। इससे पहले 7 सितंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण हुआ था, जो भारत में नजर आया था और ये पितृ पक्ष की शुरुआत में लगा था। सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। सूर्य देव के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं,
“ॐ आदित्याय विद्महे दिवाकराय धीमहि तन्नो: सूर्य: प्रचोदयात्।”
इस समय लगेगा सूरज को ग्रहण
21 सितंबर को लगने वाले 2025 के दूसरे और अंतिम सूर्य ग्रहण को विज्ञान और ज्योतिष दोनों दृष्टिकोण से खास माना जा रहा है। यह भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होगा और देर रात 03.23 बजे खत्म होगा।
ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसे ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, अफ्रीका, हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, दक्षिणी महासागर, पोलिनेशिया, मेलानेशिया, एशिया के कुछ हिस्सों के साथ-साथ न्यूजीलैंड, नॉरफॉक द्वीप में किंग्स्टन, ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, वेलिंग्टन में देखा जा सकेगा।
मेष राशि : इस राशि के जातकों को खराब सेहत, रिश्तों में भी कड़वाहट और कॅरियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ये किसी गलतफहमी का भी शिकार हो सकते हैं या किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। इन्हें बेहद सतर्क रहना चाहिए।
कुंभ राशि : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कुंभ राशि वालों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इनके करियर में समस्याएं आ सकती हैं, मुश्किल आर्थिक स्थिति या बेवजह यात्रा करना पड़ सकता है। ये जातक अपनी सेहत के प्रति सर्तक रहें और किसी तरह के विवाद में न उलझें।
मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए भी ये सूर्य ग्रहण परेशानियां बढ़ाने वाला होगा। इन्हें अपने करीबी रिश्तों में बहुत सूझ-बूझ के साथ काम करना होगा। इस ग्रहण के प्रभाव से इन्हें लव लाइफ में धोखा मिल सकता है। धन हानि होने की प्रबल संभावना है ऐसे में सतर्क रहें। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें