Shardiya Navratri 2025:तुला राशि में मंगल के साथ चंद्रमा की युति बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग, नवरात्र में इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत

Shardiya Navratri 2025: इस बार नवरात्र का पर्व बहुत शुभ संयोग लेकर आ रहा है। इसकी शुरुआत हस्त नक्षत्र में हो रही है और मां का आगमन गज वाहन पर हो रहा है। इसके अलावा नवरात्र के बीच में महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है, जो 3 राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

अपडेटेड Sep 05, 2025 पर 7:00 AM
तुला राशि में चंद्रमा और मंगल की युति बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग।

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र का त्योहार हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है। 9 से 10 दिनों तक चलने वाला ये त्योहार विजयादशमी के पर्व के साथ समाप्त होता है। इस साल इस त्योहार की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से हो रही है। इस बार नवरात्र का पर्व बहुत खास है और इसके साथ कई विशेष बातें जुड़ रही हैं। एक तो इस बार नवरात्र नौ दिनों का नहीं 10 का होगा और विजयादशमी का त्योहार 11वें मनाया जाएगा, क्योंकि तृतीया तिथि दो दिन लग रही है। इसके अलावा इस बार मां दुर्गा का आगमन गज वाहन पर हो रहा है, जो भक्तों के साथ-साथ देश के लिए भी अच्छा संकेत है। इसके अलावा इस साल मां की आराधना के लिए की जाने वाली कलश स्थापना हस्त नक्षत्र के दौरान होगी, जिसे बहुत शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं, इस बार नवरात्र के बीच में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह तीन राशियों के लिए खासतौर से बहुत शुभ माना जा रहा है।

महालक्ष्मी राजयोग

नवरात्र के बीच में 24 सितंबर को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही मंगल विराजमान हैं। इन दोनों ग्रहों की युति महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेगी। ये स्थिति तुला, मकर और कुंभ राशि के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगी।

तुला राशि : इस राशि के लिए यह राजयोग लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इससे इनका आत्मविश्वास बढ़गा, साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी और विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा। कुंवारे लोगों के लिए शादी का संदेश आ सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ ये लोग अच्छा समय बिताएंगे।

मकर राशि : महालक्ष्मी राजयोग इस राशि के लोगों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत का संकेत हो सकता है। यह राजयोग इस राशि के कर्म भाव पर बेगा। इसके प्रभाव से तुला राशि के जातकों को अपने कारोबार में तरक्की होगी और नौकरी पेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ लोगों के नई नौकरी का ऑफर या प्रमोशन भी मिल सकता है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहेंगे।

कुंभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग नवम भाव में बनेगा। इसके प्रभाव से इनको नौकरी में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। इस राजयोग से इन्हें किस्मत का साथ मिल सकता है। कुंभ राशि के जातक किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छु छात्रों को मनचाहा मौका मिल सकता है। इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Pitra Paksha 2025: मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु बनाएंगे गजकेसरी योग, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।