Pitra Paksha 2025: मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु बनाएंगे गजकेसरी योग, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Pitra Paksha 2025: पितृ पक्ष में ग्रहों का अद्भुत संयोग गजकेसरी योग का निर्माण करेगा, जिससे वृषभ, सिंह और मिथुन राशि को अचानक धन लाभ हो सकता है। इस साल 15 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर, 2025 को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन से हो रही है।

अपडेटेड Sep 04, 2025 पर 6:29 PM
पितृ पक्ष में गजकेसरी योग का बनना कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

Pitra Paksha 2025: हर साल 15-16 दिनों की अवधि को पितृ पक्ष के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान हिंदू धर्म को मानने वाले अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनकी तृप्ति के लिए श्राद्ध और पिंडदान करते हैं। यह अवधि भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होती है और आश्विन मास की अमावस्या को समाप्त होती है। इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है और इसका समापन 21 सितंबर को होगा। पितरों को समर्पित इस अवधि में हर तरह के मांग्लिक कार्य प्रतिबंधित रहते हैं और लोग शुद्ध-सात्विक आचरण अपनाते हुए पितरों का तर्पण आदि कर्म करते हैं। इस साल पितृ पक्ष में गृहों की अद्भुत स्थिति बहुत शुभ गजकेसरी योग का निर्माण कर रही है, जिसके प्रभाव से तीन राशियों को आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

इन ग्रहों के मिलने से बन रहा गजकेसरी योग

पितृ पक्ष में गजकेसरी योग का निर्माण 14 सितंबर को होगा जब मिथुन राशि में चंद्रमा प्रवेश करेगा। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से विराजमान हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में पितृ पक्ष में गजकेसरी योग का निर्माण होना बहुत शुभ माना जाता है। इस योग को बहुत शक्तिशाली और प्रभावकारी माना गया है।

ये 3 राशियां होंगी मालामाल

वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए पितृ पक्ष में गजकेसरी योग का बनना बहुत लाभकारी हो सकता है। इसके प्रभाव से इन्हें अचानक धन लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस योग के बनने से इनका भाग्य चमक सकता है।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को इस योग के बनने से कॅरियर और कारोबार में सफलता प्राप्त हो सकती है। इनके लिए आय के नए अवसर बनेंगे और विदेश यात्रा का भी योग है। इस राशि वालों का व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा।


कन्या राशि : गजकेसरी योग कन्या राशि वालों के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। इनकी आर्थिक स्थिति में और सुधार होगा और कारोबार में अच्छा समय देखने को मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी और अच्छा समाचार मिल सकता है। नौकरी-पेशा जातकों को ऑफिस में प्रमोशन मिलने के भी योग बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।