Chaitra Navratri 2026 Rashifal: हिंदू धर्म नवरात्रि के नौ दिनों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और उपवास किया जाता है। माना जाता है कि नौ दिनों की इस अवधि में सच्चे मन और आस्था के साथ मां दुर्गा की पूजा करने से सारे दुख और तकलीफें दूर हो जाती हैं। चैत्र नवरात्रि का पर्व हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। ये हिंदू कैलेंडर की पहली नवरात्रि होती है, क्योंकि इसी दिन से नया संवत शुरू होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च के बीच मनाई जाएगी।
मां दुर्गा को समर्पित ये नौ दिन, यूं भी बहुत पवित्र माने जाते हैं, लेकि इस साल का पर्व ज्योतिषीय दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। इस साल चैत्र नवरात्रि पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ ऐसी है कि ये तीन राशियों के लिए बहुत शुभ माने जा रहे हैं। आइए जानें इस नवरात्रि किन राशियों के लिए बहुत खास रहने वाली है?
इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में शश महापुरुष योग और गजकेसरी योग बन रहा है। इन दोनों शुभ योगों का असर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इनके प्रभाव से लोगों को करियर, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे।
मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि शुभ साबित हो सकती है। मां दुर्गा की कृपा से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप दृढ़ता से निर्णय लेंगे। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। अटका हुआ धन मिल सकता है और परिवार में चल रहे विवाद सुलझ सकते हैं।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। पिछले कुछ समय से जो परेशानियां चल रही थीं, उनमें अब धीरे-धीरे कमी आ सकती है। माता दुर्गा की कृपा से आपके कामों में आ रही बाधाएं दूर होने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें