Chaitra Navratri 2026 Rashifal: हिंदू धर्म नवरात्रि के नौ दिनों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और उपवास किया जाता है। माना जाता है कि नौ दिनों की इस अवधि में सच्चे मन और आस्था के साथ मां दुर्गा की पूजा करने से सारे दुख और तकलीफें दूर हो जाती हैं। चैत्र नवरात्रि का पर्व हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। ये हिंदू कैलेंडर की पहली नवरात्रि होती है, क्योंकि इसी दिन से नया संवत शुरू होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च के बीच मनाई जाएगी।
