Chandra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह का विशेष स्थान है। यह ग्रह मन का कारक होता है। जातक की कुंडली में नीच का चंद्रमा जहां अशांति, मानसिक तनाव और कमजोरी का कारण बनता है, वहीं उच्च का चंद्रमा उसे ऊंचाइयों पर ले जाता है। चंद्र देव मंगलवार, 28 अक्टूबर को देर रात 10:14 बजे राशि परिवर्तन करेंगे मकर राशि में पहुंच गए हैं। इससे पहले वह धनु राशि में विराजमान थे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा, कई राशि के जातकों को मानसिक तनाव की समस्या से निजात मिलेगी। इस समय चंद्र देव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि के बाद राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
कर्क राशि : कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। इस राशि के जातकों पर चंद्र देव की असीम कृपा बरसती है। उनकी कृपा से हर शुभ काम में समय और परिश्रम के अनुसार अवश्य ही फल मिलता है। वहीं, चंद्र देव के मकर राशि में गोचर करने से मन प्रसन्न रहेगा। माता जी से लगाव बढ़ेगा। मानसिक सुख और शांति मिलेगी। भौतिक विषयों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। शुभ कामों में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम नहीं करनी पड़ेगी। लोगों के मध्य आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके लिए घरवालों के मन में प्यार और स्नेह रहेगा। पिता जी से सुख और संपत्ति प्राप्त होगी।
तुला राशि : चंद्र देव के मकर राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातक यात्रा करना पड़ सकता है। श्रेष्ठ लोगों से आपकी मित्रता और निकटता बढ़ेगी। आप में धैर्य का विकास होगा। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह समय उत्तम है। खासकर, विवाह से संबंधित चीजों की बिक्री बढ़ेगी। न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। यह समय आपके लिए अनुकूल है। कारोबार में सफलता मिलेगी। आपकी मनोकामना पूरी होगी। संतान सुख मिलेगा। मानसिक परेशनी से मुक्ति मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। परिवारजनों का साथ मिलेगा।