Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि को 7-8 सितंबर की रात में लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में इसे देखा जा सकेगा। इसके साथ ही इसे अब तक का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण भी कहा जा रहा है। इस दौरान ब्लड मून होगा। ये हाल के समय में होने वाली सबसे महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी। चूंकि, ये भारत में देखा जा सकेगा इसलिए इसका सूतक भी मान्य होगा। आइए जाते हैं पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल कब से लगेगा?
पंचांग के अनुसार, 07 सितंबर 2025, रविवार को लगने वाले पूर्ण चंद्र ग्रहण रात को 09.58 बजे से शुरू होगा। यह रात के 11.00 से 12.22 बजे के बीच अपनी चरम स्थिति में होगा। चंद्र ग्रहण की समाप्ति 08 सितंबर 2025 को पूर्वाह्न 01.26 बजे होगी।
साल के दूसरे और अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले दोपहर 12:57 बजे से शुरू होगा। यह ग्रहण खत्म होने के बाद समाप्त हो जाता है।
मेष : मेष राशि के जातकों के करियर और कारोबार के लिए चंद्रग्रहण सकारात्मक रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन इन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण मिश्रित फल प्रदान करने वाला होगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी चुनौती रह सकती है। रिश्तों को लेकर धैर्य बनाए रखें।
मिथुन : यह चंद्रग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। इनका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश से बड़े लाभ की संभावना बनेगी।
कर्क : यह चंद्रग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल रह सकता है। परिवार में किसी बात पर तनाव बढ़ सकता है। ग्रहण का असर इनके मन पर हो सकता है। इस राशि के जातक सेहत को लेकर सतर्क रहें।
सिंह : सिंह राशि के जातकों के करियर-कारोबार के लिए चंद्रग्रहण शुभ साबित होगा। आपको नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में सावधानी जरूरी है। अहंकार से बचें।
कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण शत्रुओं पर विजय और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला साबित होगा। इस राशि के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए शुभ परिणाम दिलाएगा।
तुला : चंद्र ग्रहण का असर आपके पारिवारिक और दांपत्य जीवन पर रहेगा। तुला राशि के जातक किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। इस राशि के लोगों को अपने बच्चों की ओर से चिंता बनी रहेगी।
वृश्चिक : आपको वाहन और यात्रा से लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। नई संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है।
धनु : धुन राशि के जातकों के लिए साल का दूसरा चंद्रग्रहण शुभ परिणाम देने वाला होगा। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में तरक्की और परिवार में खुशियां देखने को मिलेंगी।
मकर : मकर राशि के जातक धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों से संवाद बनाए रखें और संयमित रहें।
कुंभ : चंद्रग्रहण आपके व्यक्तित्व और मानसिक संतुलन पर प्रभाव डालेगा। आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन के लिए शुभ समय कहा जाएगा।
मीन : चंद्रग्रहण का मीन राशि पर प्रतिकूल असर देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातक आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और उधार या निवेश सोच-समझकर करें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें