Chandra Grahan 2026: होली पर लग रहे चंद्र ग्रहण से सतर्क रहें ये 4 राशियां, जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर?

Chandra Grahan 2026: हिंदू धर्म में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से भी इसका असर सभी 12 राशियों पर होता है। इस साल होली पर साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आइए जानें इस चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर कैसा असर होगा और किसे रहना चाहिए सतर्क

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा को यानी होलिका दहन पर लगेगा।

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा को यानी होलिका दहन पर लगेगा। होली जैसे बड़े त्योहार पर ग्रहण का लगना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिंदू धर्म में ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्य के साथ ही नई चीजों की शुरुआत नहीं की जाती है और मंदिरों में पूजा-पाठ भी नहीं होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ने की बात कही गई है। इनमें से कुछ राशियों को जहां सतर्क रहने का सुझाव है, वहीं कुछ अन्य के लिए इसका असर सामान्य रहेगा। आइए जानें आपकी राशि पर क्या असर होगा?

साल का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगेगा, लेकिन इस ग्रहण पर बृहस्पति की नवम दृष्टि इसके नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम करने में सहायक मानी जा रही है। इसका असर सभी 12 राशियों पर कुंडली में उनके ग्रहों की स्थिति के आधार पर देखने को मिलेगा।

ये राशियां रहें सतर्क

कर्क राशि : इस राशि के लिए यह ग्रहण अष्टम भाव में होगा, जो अचानक आने वाली परेशानियों का संकेत देता है। ससुराल पक्ष या पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और आंखों से जुड़ी समस्या ओं को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण सप्तम भाव में पड़ेगा, जो दांपत्य जीवन से संबंधित है। वैवाहिक संबंधों में तनाव या दूरी की स्थिति बन सकती है। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोग विशेष सावधानी बरतें। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए सोच-समझकर निर्णय लें।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लिए यह ग्रहण चतुर्थ भाव में होगा जो माता और मानसिक शांति का भाव माना जाता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में इस समय बड़ी डील करने से बचें। माता और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


मीन राशि : इनके लिए ग्रहण द्वादश भाव में पड़ेगा। इससे अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, अनिद्रा या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मा मलों में तनाव संभव है। योग, ध्यान और धार्मिक गतिविधियां मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होंगी।

इन राशियों पर रहेगा मिलाजुला प्रभाव

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लिए यह ग्रहण नवम भाव में होगा। गुरुजनों और पिता की सलाह से स्थितियों को बेहतर किया जा सकता है। धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य से लाभ मिलेगा।

तुला राशि : इनके लिए यह ग्रहण पंचम भाव में पड़ेगा। निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है। सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से बचें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा हो सकती है।

मकर राशि : मकर राशि के लिए यह ग्रहण द्वितीय भाव में होगा, जो वाणी और धन का भाव है। कड़वी भाषा और असत्य बोलने से बचें। खान-पान में लापरवा ही स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के लिए ग्रहण लग्न भाव में पड़ेगा। इससे आत्मविश्वास और संदेह के बीच मन डोल सकता है। व्यक्तित्व में अस्थिरता महसूस हो सकती है। संबंधों में तनाव आ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Budh Vakri 2026: वक्री होकर बुध मचा सकते हैं इन 5 राशियों के जीवन में उथल-पुथल, जानें कब से बदल रही है बुध की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।