Chandra Mangal Yoga 2025: ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें, तो साल 2025 का समापन कुछ राशि वालों के लिए बहुत शानदार हो सकता है। साल के आखिरी 10 दिनों में ग्रहों का ऐसा महायोग बनने जा रहा है, जो कुछ राशि वालों की तक्दीर पलट सकता है। ग्रहों की ये स्थिति शनिवार, 20 से 22 दिसंबर के बीच बन रही है। इस अवधि में चंद्र मंगल योग और गजकेसरी योग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा ने न्यूज 18 को बताया कि चंद्रमा इस अवधि में धनु राशि में प्रवेश करेगा, जहां चंद्रमा पहले से मौजूद हैं। इन दोनों ग्रहों के एक साथ आने से चंद्र मंगल योग बनेगा। वहीं, मिथुन राशि में बैठे गुरु की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। जब गुरु, चंद्र और मंगल के बीच ऐसा संबंध बनता है, तो उसे धन, मान और उन्नति देने वाला माना जाता है। यह दुर्लभ महायोग छह राशियों के लिए बहुत शुभ हो सकता है।
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए यह योग भाग्य के क्षेत्र में बन रहा है। आय में बढ़ोत्तरी होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में बड़ा फायदा हो सकता है। बेरोजगार लोगों को देश-विदेश में अच्छा मौका मिल सकता है। विवाह से जुड़े प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
मिथुन राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह समय कामकाज के लिहाज से बहुत शुभ रहेगा। नौकरी में अनुमान से बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आय के नए रास्ते खुलेंगे। समाज में पहचान बनेगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों में लाभ देगा। नौकरी में स्थिरता आएगी और प्रयास सफल होंगे। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
धनु राशि : धनु राशि में ही यह योग बन रहा है। इस राशि के जातकों पर इसका सबसे ज्यादा असर रहेगा। आय उम्मीद से ज्यादा बढ़ सकती है। कामकाज में प्रभाव बढ़ेगा और नाम होगा। विवाह, व्यापार और संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ संकेत मिलेंगे। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
मीन राशि : यह योग मीन राशि के लोगों के करियर के क्षेत्र में बन रहा है। इससे इन्हें नौकरी में पद और वेतन बढ़ सकता है। बेरोजगारों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। संपत्ति से लाभ होने के संकेत हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें