Chaturgrahi Yog 2026: चतुर्ग्रही योग को ज्योतिष के सबसे शक्तिशाली योगों में से एक माना जाता है। यह योग 11 अप्रैल, 2026 यानी आज मीन राशि में बनने जा रहा है। मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि पहले से ही गोचर कर रहे हैं। आज बुध ग्रह के इस राशि में गोचर से चार ग्रह एक साथ आ जाएंगे। इसी को चतुर्ग्रही योग कहते हैं। यह योग कई राशियों के लिए खास मौके और लाभ लेकर आ सकता है। इस राशि में चतु्र्ग्रही योग बनने से सभी 12 राशियों के जातक ही नहीं देश-दुनिया की घटनाएं भी प्रभावित होंगी। लेकिन 6 राशियों के जातकों के लिए सुनहरे दौर की शुरुआत हो सकती है। आइए जानें क्या है चतुर्ग्रही योग और कौन सी राशियां इससे प्रभावित होंगी।
जब एक ही राशि में चार ग्रह एक साथ आ जाते हैं, तो उसे चतुर्ग्रही योग कहा जाता है। यह योग बहुत प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि एक साथ कई ग्रहों की ऊर्जा मिलकर बड़ा असर डालती है। मीन राशि में बन रहा यह योग बुद्धि (बुध), आत्मबल (सूर्य), ऊर्जा (मंगल) और अनुशासन (शनि) को एक साथ जोड़ रहा है।
मेष राशि : मेष राशि के लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग बड़ा लाभ दे सकता है। विदेश से जुड़े काम, ऑनलाइन बिजनेस या मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वालों को फायदा हो सकता है। पुराने अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। मानसिक रूप से आप पहले से ज्यादा स्पष्ट सोच रख पाएंगे।
कर्क राशि : कर्क राशि के लोगों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह योग रचनात्मकता और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो आपके काम की तारीफ हो सकती है। लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक रूप से भी आपको लाभ हो सकता है।
धनु राशि : धनु राशि के लोगों के लिए यह चतुर्ग्रही योग पारिवारिक और प्रॉपर्टी मामलों में लाभ दे सकता है। घर, जमीन या वाहन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घर का माहौल बेहतर रहेगा। करियर में भी स्थिरता आएगी।
मीन राशि : मीन राशि के लोगों के लिए यह योग सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा, क्योंकि यह आपकी ही राशि में बन रहा है। आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और आप अपने फैसलों को लेकर मजबूत महसूस करेंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें