Chaturgrahi Yog 2026: चतुर्ग्रही योग को ज्योतिष के सबसे शक्तिशाली योगों में से एक माना जाता है। यह योग 11 अप्रैल, 2026 यानी आज मीन राशि में बनने जा रहा है। मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि पहले से ही गोचर कर रहे हैं। आज बुध ग्रह के इस राशि में गोचर से चार ग्रह एक साथ आ जाएंगे। इसी को चतुर्ग्रही योग कहते हैं। यह योग कई राशियों के लिए खास मौके और लाभ लेकर आ सकता है। इस राशि में चतु्र्ग्रही योग बनने से सभी 12 राशियों के जातक ही नहीं देश-दुनिया की घटनाएं भी प्रभावित होंगी। लेकिन 6 राशियों के जातकों के लिए सुनहरे दौर की शुरुआत हो सकती है। आइए जानें क्या है चतुर्ग्रही योग और कौन सी राशियां इससे प्रभावित होंगी।
