Ramayana X Reviews: रावण संग जटायु की लड़ाई ने जीता लोगों का दिल, फैंस ने रणबीर कपूर की फिल्म को बताया 'बेहतरीन सिनेमा'

Ramayana X Reviews: रणबीर कपूर और यश की रामायण को दर्शकों का प्यार मिलना शुरू हो गया है। सोशल मीजिया पर पर लोग अपना एक्पीरिएंस शेयर कर रहे हैं। रावण और जटायु के बीच की लड़ाई को सिनेमाई हाइलाइट बता रहे हैं।

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 9:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नमित मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित और ए.आर. रहमान व हंस जिमर के संगीत से सजी, यह दो भागों वाली भव्य फिल्म सबसे चर्चित भारतीय फिल्म प्रोजेक्ट्स में से एक रही है।

Ramayana X Reviews: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जिन लोगों ने पेड प्रिव्यू के जरिए फिल्म देखी है, उन्होंने तो अपनी राय दे ही दी है, साथ ही सोशल मीडिया (X) पर भी फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। फैंस रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रावण और जटायु के बीच की लड़ाई ने फैंस का दिल जीत लिया है।

रणबीर कपूर की इस फिल्म पर अपनी राय देते हुए एक यूजर ने लिखा- "रामायण रिलीज हो चुकी है और कई लोग अभी सिनेमाघरों में बैठकर फिल्म का आनंद ले रहे होंगे..." एक अन्य यूजर ने कहा- "भाई रामायण में जटायु और रावण के बीच का सीन देखकर तो मैं दंग रह गया! मेरी नजरें स्क्रीन से हट ही नहीं रही थीं। इसमें मौजूद रोमांच, भावनाएं और इसका भव्य पैमाना... देखकर रोंगटे खड़े हो गए! IMAX में इसे देखना अनुभव को और भी खास बना देता है। क्या शानदार सीन था!"

एक यूजर ने कमेंट किया- “एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव! रणबीर कपूर राम के रोल में छा गए हैं, जबकि यश रावण के किरदार में कमाल के लग रहे हैं। लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे की तारीफ तो बनती है। रावण-जटायु की लड़ाई इस फिल्म के सबसे बेहतरीन हिस्सों में से एक है। इसे ज़रूर देखें...रामायण"


एक ने लिखा- मैंने जटायु बनाम रावण की इस लड़ाई को ऐसे बनाया है, जैसे यह किसी सिनेमैटिक 'रामायण' फिल्म का हिस्सा हो। यह एक फैन-मेड AI वीडियो है, जिसे AI की मदद से तैयार किया गया है। इसमें इस्तेमाल किए गए कैरेक्टर, लोकेशन और प्रॉप्स 'रामायण' फिल्म से प्रेरित हैं। इसका किसी आधिकारिक प्रोजेक्ट से कोई लेना-देना नहीं है।

फिल्म का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने कहा- “यह सिर्फ फिल्म मेकिंग नहीं है; यह सिनेमा का सबसे बेहतरीन और शानदार रूप है! एक जबरदस्त भिड़ंत। जटायु बनाम रावण का सीक्वेंस सिर्फ एक लड़ाई का सीन नहीं है, बल्कि यह सिनेमा का एक बेहतरीन नमूना है। यश स्क्रीन पर छा गए हैं, यह किरदार मानो उन्हीं के लिए बना है -रावण"

एक ने शेयर किया है- रामायण को कोई नहीं रोक सकता-'धरती अंबर' गाना और उससे जुड़ा पूरा सीक्वेंस..., रावण के 10 सिर वाला सीक्वेंस, हे भगवान! @TheNameIsYash की परफॉरमेंस को किसी भी अवॉर्ड से नहीं आंका जा सकता। रावण बनाम जटायु — यह एक इमोशनल सफर था। रामायण — एक ऐसा विज़ुअल अनुभव जो पहले कभी नहीं देखा गया। आखिरी 30 मिनट तो होश उड़ा देने वाले हैं। रावण बनाम जटायु भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे शानदार सीन्स में से एक है। इसे बिल्कुल मिस न करें। जय श्री राम"।

रामायण के बारे में

नमित मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित और ए.आर. रहमान व हंस जिमर के संगीत से सजी, यह दो भागों वाली भव्य फिल्म सबसे चर्चित भारतीय फिल्म प्रोजेक्ट्स में से एक रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले 'रामायण' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से 'U' सर्टिफिकेट मिल गया है। इस फिल्म का रनटाइम 195 मिनट है, यानी 3 घंटे 15 मिनट।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।